फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोशाला में मनाया गया त्रिदिवसीय वर्षिकोत्सव

विज्ञापन
सरधना। श्री गौशाला कपसाढ़ का 123वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव में गौसेवकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कपसाढ़ में स्थित श्री गोशाला का शुक्रवार को 123वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिन तक चले इस आयोजन में चतुर्वेद शतकम यज्ञ, धार्मिक प्रवचन और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत कैप्टन रमेशपाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। यज्ञ का संचालन ब्रह्मा के रूप में देवपाल और आचार्य स्वामी वेदानंद महाराज ने विधिविधान से कराया। भजनोपदेशक संगीता आर्य, कृष्णदत्त नादान, अनिल दत्त नादान और अरुण सैनी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह आर्य, पूर्व विधायक संगीत सोम, पवन मित्तल और बीडीओ सुमित भाटी मौजूद रहे। दानदाताओं का सम्मान किया गया, जिनमें यशपाल आर्य और अनिल आर्य प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो सेवक राहुल सोम, मोरकल सोम और गो सेवा टीम को गोवंश की सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष गो सम्मान से सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर गोशाला के सचिव अंकित सोम ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता सोम, विद्यासागर आर्य, भंवर सिंह आर्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें