करीब दो घंटे तक चले विरोध के बाद सीओ और एसओ ने बामुश्किल स्थिति को काबू किया। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी अजय कुमार ने सीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने ड्यूटी प्वाइंट से नदारद रहने, निर्धारित जगह से दूसरी जगह ड्यूटी करने और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में लापरवाही पर हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, सिपाही सोनू व नितिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
क्यों नहीं हुआ शराब का मेडिकल
अस्पताल सूत्रों की मानें तो शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे तीन पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका सिर्फ शरीर की चोट का ही मेडिकल कराया गया। जबकि, मौके पर हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन किया हुआ था। लेकिन, पुलिस ने सिपाहियों का शराब का मेडिकल कराया ही नहीं।
क्यों बंद थे सीसीटीवी कैमरे
लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज एक शिक्षण संस्था है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज के विभिन्न हिस्से में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन, शुक्रवार रात जिस समय ये घटना हुई, उस समय न ही कॉलेज परिसर में लाइट जली हुई थी और सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद बताए गए। ये बंद क्यों थे,क्या जानबूझकर तो बंद नहीं किया गया ये भी जांच का विषय है।
लापरवाही का जिम्मेदार कौन
एक 100 डायल की रात की जिम्मेदारी कादरगढ़ व दूसरे भनेड़ा क्षेत्र की थी। लेकिन, दोनों ही गाड़ियां ड्यूटी पर न रहते हुए कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज पर मौजूद थे। यदि ऐसे में कोई घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। फिलहाल पुलिस के पास इस सवाल का जवाब नहीं।
रात जो भी घटना कॉलेज के अंदर हुई है, इस संबंध में कॉलेज का प्रबंधक मंडल संबंधित चपरासी व अन्य लोगों से पूछताछ कर रहा है। मामले की जांच के बाद प्रबंधक स्तर से ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रेश्वर प्रसाद, प्रधानाचार्य, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज
वर्जन-
मामला गंभीर है। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनसे पुलिस की छवि खराब होती है। किसी को भी ये सब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
- अजय कुमार, एसपी शामली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/