फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में गोतस्करों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर हमला, तीन कांस्टेबल घायल

Tue, 19 May 2020 08:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • परतापुर के ततीना गांव में गोतस्करों की तलाश में दबिश देने गई थी पुलिस
  • तीन सिपाही हमले में घायल हो गए, ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में गो तस्करों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में तीन सिपाही घायल हो गए। इसकी सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात गांव में हमलावरों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की लेकिन वे हाथ नहीं लगे। 

विज्ञापन


मामला परतापुर के ततीना गांव का है। सोमवार देर रात परतापुर थाने की पुलिस गो तस्करों की तलाश में ततीना गांव में पहुंची। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।

पुलिस को देखते ही गो तस्करों ने हल्ला मचा दिया कि गांव में बदमाश आ गए हैं। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें दबिश देने गए तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सीओ ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर परतापुर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई। देर रात तक पुलिस फोर्स गो तस्करों की तलाश में घर-घर दबिश देती रही। 

ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने
देर रात ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। पुलिस गो तस्करों की तलाश करने की बात कहकर बेकसूर लोगों पर लाठी फटकारने लगी। जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने भी पुलिस को खुली चुनौती दे दी कि अगर बेकसूर लोगों पर पुलिस का कहर बरसेगा तो वे भी पीछे नहीं हटेंगे। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने बने रहे। वहीं इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें