संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेष सैनी व थाना प्रभारी पूनम जादौन ने लोगों की शिकायतों को सुना। तीन शिकायतें मिली लेकिन मौके पर एक का ही निस्तारण हो सका।
नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. मुनेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि महाविद्यालय में बीएससी कृषि की आंतरिक परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा के दौरान एक छात्र ने कक्ष निरीक्षकों के साथ अभद्र, अमर्यादित व्यवहार करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी छात्र को थाने बुला लिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
गांव सठला निवासी सुखबीरी देवी ने की शिकायत में बताया है कि गांव में भूमि है। जिसमें वह और उसके तीन पुत्र हिस्सेदार हैं। जिस पर ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के चाचा ने जबरन कूडा डाल दिया है। गांव सैदीपुर सेठ निवासी अनुज कुमार ने दिए शिकायती पत्र में बताया है कि लडकी को टीका लगवाने के लिए फूफा की बाइक लेकर सीएचसी आया था। बाइक को लाक कर सीएचसी के अंदर खडा किया। टीका लगवाकर वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं थी।