फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरियाणा से गायब तीन बच्चों की मवाना के सीना गांव में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। हरियाणा के जिला झज्जर से 17 फरवरी को लापता तीन बच्चों की मां को हरियाणा पुलिस ने बुधवार को थाना मवाना के सीना गांव से बरामद कर लिया। वहीं, महिला को गायब करने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व झज्जर से तीन बच्चों की मां अचानक गायब हो गई थी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो इधर-उधर तलाश किया गया। परंतु गायब हुई महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने महिला की गुमशुदगी झज्जर थाने में दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया। झज्जर पुलिस को महिला के मवाना में होने के कुछ पुख्ता सबूत मिले।
महिला की तलाश में झज्जर थाना पुलिस मंगलवार को मवाना पहुंची, परंतु सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी पुलिस ने महिला की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने महिला को मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना से बरामद कर लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस महिला को झज्जर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

झज्जर थाने की हेड कांस्टेबल ममता ने बताया कि 17 फरवरी को महिला गायब हुई थी। 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। दो दिनों के प्रयास के बाद बुधवार को महिला को बरामद कर लिया गया है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला को गायब करने वाले युवक की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें