फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल से लौटने के बाद तीन बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने परतापुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बच्चों की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एक टीम बच्चों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने परतापुर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो भतीजे और मोहल्ले का एक बच्चा एक पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद तीनों बच्चे घर से खेलने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता बच्चों की उम्र 11, आठ और दस साल है। बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस से तीनों बच्चों की तलाश कर उन्हें सकुशल बरामद कराने की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश का कहना है कि परतापुर पुलिस मामले की जांच करते हुए बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें