फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की शिकायत वाले तीन केंद्रों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नकल की शिकायत वाले तीन कॉलेजों में बनाए गए केंद्रों पर गाज गिर गई है। सीसीएसयू ने तीनों के सेंटर बदल दिए हैं। इनमें एक सेंटर पर जले हुए मॉडल पेपर मिले थे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्युलर-प्राइवेट की परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम शामिल हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्र्देश हैं कि कहीं भी नकल की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई करें। लापरवाही बरतने वाले कई केंद्रों को पहले भी निरस्त किया जा चुका है। हाल ही में हजारी लाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी खैला बागपत, राजकुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर और कालंदी कॉलेज मलकपुर छपरौली बड़ौत के खिलाफ नकल की शिकायत की गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को फ्लाइंग स्कवाड टीम को विवि में बुलाया गया था। टीम की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को विवि ने तीनों केंद्रों को निरस्त कर दिया है। कालंदी कॉलेज बड़ौत पर सामूहिक नकल का अंदेशा जताया गया था। इस सेंटर के बाथरूम में जले हुए मॉडल पेपर मिले थे। अब हजारी लाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट की परीक्षाएं तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग खैला बागपत में होंगी। राजकुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की परीक्षाएं चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर में होंगी। कालंदी कॉलेज और हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मलकपुर बड़ौत की परीक्षाएं जेवी कॉलेज बड़ौत में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें