फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन मवेशियों की मौत, जहरखुरानी गिरोह पर जहर देने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम कर लिए सैंपल, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव में किसान रविंद्रपाल के घर में बंधे तीन मवेशियों की अचानक मौत हो गई। किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया।
रविंद्रपाल ने बताया कि वह खेती किसानी के साथ पशुपालक भी है। उसके पास तीन मवेशी थे, जिनका दूध बेचकर उसे खेती के अलावा आय हो जाती थी। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह तीनों मवेशियों को चारा डालकर परिवार के लोगों के साथ सो गया था। शुक्रवार की सुबह चारा देने के लिए उठा तो तीनों मवेशी मृत मिले, जिस पर वह हैरान रह गया। एक साथ तीनों मवेशियों की मौत से किसान टूट गया और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मृत मवेशियों के मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने सकौती पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी शरद शर्मा को जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। मवेशियों की मौत से किसान को लाखों का नुकसान हो गया। डॉ. शरद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मवेशियों को जहरीला पदार्थ देना प्रतीत हो रहा है। शरीर नीला पड़ गया है। पोस्टमार्टम कर सैंपल लिए गए है। सैंपल पुलिस को सौंपकर गाजियाबाद परीक्षण केंद्र में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें