यूपी के बागपत में सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में तकरीबन पचास भेड़ों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृत भेड़ों को वहां से हटवाया।
जानकारी के अनुसार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा खेल स्टेडियम के समीप एक्सप्रेस वे पर बैठी करीब 50 भेड़ों को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। सभी भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भेड़ों को बचाने के चक्कर में एक कार ने दूसरी कार में पीछे से तेज टक्कर मार दी।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड, बिना आईडी ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छह कमरों में ठहरे थे बैडमिंटन खिलाड़ी
इसके बाद लगातार तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया गया।