फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बेटों की मौत ने तोड़ दी पिता की रीढ़, रक्षाबंधन पर दिल्ली से घर आया था कशिश; तीनों ने ऐसे छोड़ी दुनिया

Mon, 11 Aug 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के थाना सिवालाकला के गांव सरकथल में रविवार सुबह 11 बजे पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे हिमांशु (20) तथा कशिश (22) पुत्रगण हरि सिंह और चचेरे भाई छतरपाल (26) पुत्र धर्मवीर सिंह की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं में गैस फैली हुई थी।
विज्ञापन
कुएं में उतरने के दौरान दम घुटने से हुई तीन युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर के शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव सरकथल के रहने वाले हरि सिंह की बदनसीबी को समय भी दूर नहीं कर पाया। दरअसल हरि सिंह के बड़े बेटे कपिल की साल 2012 में बीमारी के चलते हो गई थी। अब कुएं में उतरे दो बेटों हिमांशु और कशिश के साथ-साथ भतीजे छतरपाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


दोनों बेटों की मौत से हरि सिंह की रीढ़ ही टूट गई है। बुढ़ापे का सहारा दुनिया से अलविदा कह गए। परिवार में एक साथ तीन भाइयों की मौत से सभी का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि रविवार सुबह 11 बजे हिमांशु, कशिश और चचेरा भाई छतरपाल कुएं पर नहाने गए। कुआं पिछले दस दिनों से बंद था, साथ ही कुएं में पानी भी भर गया था।

पंपिंग सेट पानी में डूबा हुआ था, जिसके लिए तीनों भाइयों ने पहले रस्सी में बाल्टी बांधकर पानी निकाला। इसके बाद पंपिंग सेट चमकने लगा तो मोटर का पट्टा पंपिंग सेट पर चढ़ाने के लिए छतरपाल कुएं में उतर गया। जहरीली गैस में दम घुटने से छतरपाल नीचे बाकी बचे पानी में गिर गया। 
विज्ञापन


इसके बाद कशिश कुएं में उतरा, फिर हिमांशु भी उतर गया। आखिरकार तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देशदीपक सिंह, शिवालाकलां थानाध्यक्ष राजीव शर्मा व नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह अस्पताल पहुंचे। सीओ ने दोनों परिवारों को ढांढस बधाते हरसंभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। शवों को कब्जे में लेकर पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

डेढ़ महीना पहले तय हुआ था कशिश का रिश्ता 
बताया गया है कि कशिश का डेढ़ माह पहले ही अमरोहा के गांव बड़ापुरा में रिश्ता तय हुआ था। गंगा स्नान के बाद कशिश की शादी होनी थी। ऐसे में घर में होने वाली शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। परिवार वालों ने अभी से शादी की तैयारियों को मंथन शुरू कर दिया था।

 

बहनों के ससुराल लौटने से पहले भाई छोड़ गए दुनिया 
हिमांशु और कशिश को कोई सगी बहन नहीं थी। ऐसे में चेचेरी बहन सरिता और रूपा ही राखी बांधती रही हैं। छतरपाल दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटा था।
 

अब रक्षाबंधन पर ये दोनों बहनें ससुराल से राखी बांधने अपने मायके आई हुई थीं, जिन्होंने अपने सगे भाई छतरपाल और विपिन को राखी बांधने के साथ-साथ हिमांशु और कशिश को भी राखी बांधी थी। अब छतरपाल, हिमांशु और कशिश कुएं में उतरने की वजह से दुनिया छोड़ गए। छतरपाल की चार साल पहले शादी हुई थी, जोकि अभी निःसंतान था।

रक्षाबंधन पर दिल्ली से घर आया था कशिश
गांव सड़कथल निवासी हरि सिंह बिजली घर पर संविदा कर्मचारी है। हरि सिंह ने बताया कि बेटा कशिश दिल्ली में काम करता था, जो शुक्रवार को रक्षाबंधन त्योहार पर घर आया था। हिमांशु गांव में रहकर खेती का काम करता था। 

 

बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा था। छत्रपाल के पिता धर्मवीर सिंह वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहे हैं। भूतपूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने बताया कि छत्रपाल दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटा था। करीब तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
 

कुएं में उतरे तीन भाइयों की दम घुटने से मौत
बिजनौर के थाना सिवालाकला के गांव सरकथल में रविवार सुबह 11 बजे पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे हिमांशु (20) तथा कशिश (22) पुत्रगण हरि सिंह और चचेरे भाई छतरपाल (26) पुत्र धर्मवीर सिंह की दम घुटने से मौत हो गई। कुएं में गैस फैली हुई थी। तीनों एक-एक करके नीचे उतरे लेकिन वापस नहीं आ पाए।

 

तीनों भाई गांव के पास स्थित अपने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए। तीनों ने नलकूप चलाना चाहा तो पंपिंग सेट का पट्टा उतरा हुआ था। पहले तीनों ने कुएं में रस्सी के सहारे बाल्टी उतारकर कुछ पानी निकाला। इसके बाद छतरपाल पट्टा सही करने के लिए कुएं में उतर गया। 

 

वह वापस नहीं आया तो कशिश और उसके बाद हिमांशु नीचे उतरे। तीनों कुएं में फैली हुई गैस की चपेट में आकर बेहोश हुए और वहीं पानी में गिर गए। पास के खेत में काम कर रहे उनके परिवार के ही चेतन ने शोर मचाया।

 

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चेतन मुंह पर भीगा हुआ कपड़ा लपेटकर कुएं में उतरा और किसी तरह से तीनों को रस्सी में बंधकर ऊपर खींचा गया। कुएं में लगभग छह फिट पानी भरा हुआ था। तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

तीन भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छत्रपाल की चार साल पहले शादी हुई थी जबकि हिमांशु और कशिश अविवाहित थे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें