पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए तीनों युवक एक ही परिवार से हैं। मृतकों की पहचान थाना हीमपुर ग्राम सिकंदरी के निवासी चरण सिंह के पुत्र लोकेंद्र उम्र (21) जिवेंद्र (19) व रोहित कुमार (17) वर्ष के रूप में हुई है।
मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/