संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से दो और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर ली। रोहटा रोड स्थित अनूपनगर निवासी विनोद कुमार ने मंगलवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बाईपास पर फोटो स्टेट की दुकान है। 24 मई को उनकी बाइक रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ी थी।जिसे किसी ने चोरी कर ली।
इसके अलावा अनूपनगर नई बस्ती निवासी संकित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। उसे भी वहां से किसी ने चोरी कर लिया।
उधर, बुलंदशहर के टीचर कॉलोनी निवासी रवि शर्मा ने ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई को वह अपने छोटे भाई अंकित शर्मा से मिलने के लिए ब्रह्मपुरी में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ ही देर में बाइक चोरी हो गई।