मवाना। फलावदा से दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग कार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम मवाना खुर्द निवासी राजू, राखी पत्नी रविश, और राजवीरी पत्नी सतवीर फलावदा से दवाई लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही वे भैंसा टोल प्लाजा के पास पहुंचे सामने से आ रही एक कार के चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। जिससे बाइक सवार राजू संतुलन खो बैठा और बाइक कार के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।