फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घने कोहरे में सड़क पर बैठे पशु से बाइक टकराई, दो घायल

Sun, 21 Dec 2025 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। महलका मार्ग पर बाइक पशु से टकराने के कारण दो व्यक्ति घायल हो गए घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। जानकारी के मुताबिक सकौती निवासी रुपराम अपनी बाइक से फलावदा से महलका होते हुए सकौती अपने घर जा रहे थे। जैसे ही रुपराम सकौती मार्ग पर गांव महलका के पास पहुंचे तो घने कोहरे के कारण सड़क पर बैठे बेसहारा पशु से बाइक टकरा गई। पशु से बाइक टकराने से रुपराम व पीछे बैठा अमित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सतपाल, वीरपाल, सौरभ आदि का कहना है कि आवारा पशु फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है आवारा पशु किसानों की फसलों को खा रहे है। आए दिन आवारा पशु खेतों में घुसकर फैसले बरबाद कर रहे हैं। उन्होंने पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें