फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम से सोना लूट में भगत सिंह समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 02:11 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में सोना लूट में मुख्य आरोपी भगत सिंह तालियान सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लुटा हुआ सोना बरामद करने के लिए शुक्रवार देररात तक मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश चलती रही।
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो महिला कर्मचारियों व मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर बृहस्पतिवार सरेशाम करीब 10 किलो सोना लूट लिया गया था। हालांकि पहले साढ़े 15 किलो सोना लूट की बात सामने आई थी। लेकिन शुक्रवार को जांच में पता चला कि करीब पांच किलो सोना बदमाश नहीं ले जा सके थे। इस वारदात को एक बदमाश ने सरदार की वेशभूषा में और दूसरे ने सिर पर कपड़ा बांधकर अंजाम दिया था। बैग में सोना था, उसमें जीपीएस लगा था, जिससे बदमाशों की लोकेशन वंडर सिटी कॉलोनी में मिली थी। वहां से चोरी हुई एक सेंट्रो कार हिस्ट्रीशीटर धूम सिंह पहलवान के घर के बाहर मिली थी। धूम सिंह व उसका बेटा भगत सिंह घर पर नहीं मिला था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सोना लूटने में धूम सिंह और भगत सिंह थे। पुलिस ने भगतसिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दौराला के सुशील समेत दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को लेकर सोना बरामद करने में पुलिस लगी है। इस वारदात को कुछ छह बदमाशों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें