फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज हत्या में पति सागर समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजे विवाहित सिमरन की मौत के मामले में नौ लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता सिमरन की मौत के मामले में नौ लोगों पर दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
खरखौदा। पांची गांव में 21 वर्षीय विवाहिता सिमरन की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को पति सागर, ससुर संतराम व सास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर सिमरन की हत्या करने का आरोप लगाया था।
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी सिमरन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पांची निवासी सागर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पति के साथ पांची गांव में रह रही थी। 15 सितंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि इसके बाद सिमरन ने घर के दरवाजे के ऊपर बने वेंटिलेटर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। हालत गंभीर होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए सिमरन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद 16 सितंबर को मायके पक्ष की मौजूदगी में सिमरन का अंतिम संस्कार पांची गांव में ही किया गया था।
मृतका की मां दीपा पत्नी गंगाराम निवासी असौड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर सिमरन का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी आधार पर पुलिस ने पति सागर, ससुर संतराम, सास ममता, देवर, ननद नेहा समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने मामले में पति सागर, ससुर संतराम व सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें