सहारनपुर, बुलंदशहर व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
सुनसान इलाकों में लोगों को हथियार के बल पर बनाते थे शिकार
आरोपियों ने युवक-युवती को कार में देखकर खींची थी फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में महिला मित्र के साथ घूम रहे छात्र कार्तिक से हथियार के बल पर नकदी व कार लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सहारनपुर के रविनगर निवासी आदित्य, मेरठ के आर्यनगर सूरजकुंड निवासी अर्जुन अहलावत, बुलंदशहर के बरकातपुर गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को भावनपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार सूरजकुंड क्षेत्र में जिम चलाता है। अर्जुन बीकॉम का छात्र है और आदित्य किसी फैक्टरी में काम कर रहा था। आरोपी सुनसान इलाकों में राहगीरों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे।
कोतवाली क्षेत्र के ईव्ज चौराहा निवासी कार्तिक विद्या नॉलेज पार्क में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। 22 दिसंबर की दोपहर वह अपनी कार में महिला मित्र के साथ भावनपुर थाना क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के सामने डिवाइडर रोड पर मौजूद था। तभी आरोपी आदित्य, अर्जुन और अमित वहां से गुजर रहे थे। तीनों आरोपियों ने छात्र और युवती को कार में देखा और मोबाइल से उनकी फोटो ले ली।
युवक-युवती को कार में बंधक बनाकर ले गए थे आरोपी
हथियार के बल पर आरोपियों युवक-युवती दोनों के मोबाइल छीन लिए। दोनों को कार में बंधक बनाकर आदित्य और अमित उन्हें बहसूमा की ओर ले गए। दोनों आरोपियों ने कार्तिक से 10 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। चलती कार से दोनों पीड़ितों के मोबाइल फेंक दिए। कार लूटने के बाद आरोपी बहसूमा के पास दोनों को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ितों को उनके मोबाइल सड़क पर पड़े मिले।
महिला मित्र को घर भेजकर दोस्त के साथ बताई वारदात
घटना के बाद कार्तिक ने युवती को उसके घर भेज दिया और फोन करके अपने दोस्त आयुष को बुलाया। इसके बाद दोनों भावनपुर थाने पहुंच गए। पुलिस से महिला मित्र के साथ होने की बात छिपाते हुए बताया कि बदमाशों ने दोनों दोस्तों के साथ लूटपाट की। आरोपी दोनों दोस्तों को कार में बंधक बनाकर बहसूमा की ओर ले गए। लूटपाट कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर भावनपुर पुलिस और सर्विलांस टीम जांच में जुटी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मंगलवार रात पुलिस ने जेई पुलिया से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई कार, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
-
सहारनपुर में डकैती की वारदात में शामिल रहा है आदित्य
एसपी देहात के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान इलाकों व रास्तों पर गाड़ी रोककर खड़े व्यक्तियों को अपना निशाना बनाते थे। 22 दिसंबर को वह बाइक पर घूम रहे थे। बीएनजी स्कूल के पास डिवाइडर रोड पर गाड़ी में युवक-युवती उन्हें दिखाई दिए। आदित्य और अमित युवक-युवती को बंधक बनाकर बहसूमा की ओर ले गए। अर्जुन को बाइक के साथ मौके पर छोड़ दिया। अर्जुन ने अपने साथी हर्ष त्यागी को फोन कर बुलाया। बाइक पर दोनों राली चौहान गांव गए। यहां बाइक ईख के खेत में छिपा दी। दोस्त के घर जाकर कपड़े बदल लिए। आदित्य के खिलाफ सहारनपुर में पहले से डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। अर्जुन अहलावत मेडिकल थाने में दंगे के मामले में आरोपी है।
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद