- बोले, कौन नहीं जानता क्रांतिधरा का इतिहास
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पार्श्व गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि हम भी अपनी टीम के लिए बहुत से वाद्य यंत्र मेरठ से ही मंंगवाते हैं। मेरठ के कई वाद्य यंत्रों का देश दुनिया में कोई तोड़ नहीं है। क्रांतिधरा मेरठ को पूरा देश प्रणाम करता है। मेरठ महोत्सव के लिए भामाशाह पार्क पहुंचने से पहले उन्होंने बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा।
शंकर महादेवन ने कहा कि पहली बार मेरठ आया हूं। उन्होंने बताया कि वह कुंभ में भी गाना प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने युवाओं के लिए कहा कि जो भी करें उसे पूरी शिद्दत के साथ करें। अगर कोई किसी काम को हजारों बार करता है तो वह उसमें पारंगत हो जाता है। फिर उसका कोई तोड़ नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि शिव तांडव स्त्रोत हर कोई सुनना चाहता है। मैं तो आज भी सीखता ही रहता हूं। हर स्टेज पर युवाओं को जोश भर देने के लिए अपने खजाने में से गाने की खोज करता रहता हूं। हर मंच पर उनका गाना ब्रेथलेस पसंद किया जाता है।
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद