फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान के घर के फायरिंग के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

Mon, 17 Nov 2025 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पाली गांव में फायरिंग के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी आकाश स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पाली गांव में 6 नवबंर हुई थी वारदात, पकड़े गए आरोपियों ने तमंचे कारतूस बरामद
विज्ञापन

एक आरोपी 10 नवंबर को मुठभेड़ में हो चुका है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गांव पाली के ग्राम प्रधान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग के तीन आरोपियों को थाना पुलिस और स्वाट की देहात टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
6 नवंबर को थाने पर ग्राम प्रधान सरिता के देवर सत्येंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम प्रधान पति और उनके भाई लोकेंद्र हस्तिनापुर से मोटर साइकिल पर घर लौट रहे थे तभी आशीष उर्फ मास्टर, आकाश और उनके साथ आए तीन व्यक्तियों ने पीछे से आते हुए जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की और लोकेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। उसके बाद वह लगातार डरा धमका रहे हैं। उसी रात सभी आरोपी कार से उनके घर पहुंचे और घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने गांव में दहशत फैलाई और भाग गए। इससे पहले 22 अगस्त में भी मारपीट का मामला हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात हस्तिनापुर पुलिस व स्वाट टीम देहात टीम हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत शनिदेव मंदिर के पास संदिग्ध वाहन, एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि बाइक पर तीन संदिग्ध सवार लुकाधड़ी पुल की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास गया लेकिन वह द्रोपदी घाट जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो तीनों बदमाश बाइक से गिर गए।
इनमें से एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में आरोपी आकाश निवासी पाली तथा उसके दो अन्य साथियों को आदित्य उर्फ रामू चपराना व वंश उर्फ पीके निवासी गांव पबला थाना इंचौली मेरठ को घेरकर पकड़ा किया। आकाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी आकाश व आदित्य के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा और कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद हुई। इस मामले में आशीष उर्फ मास्टर को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें