फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने स्कूटी सवार युवक रजत से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनसे लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
शीशमहल लाला का बाजार निवासी रजत सिंहल गढ़ रोड पर एक कंपनी में अकाउंटेंट है। शनिवार शाम वह ऑफिस से घर के लिए निकला। गांधी आश्रम चौराहे पर एक बुजुर्ग ने रजत से लिफ्ट मांगी। रजत ने बुजुर्ग को विक्टोरिया पार्क के पास छोड़ा। जैसे ही वह जाने लगा, तभी तीन युवकों ने रजत को रोककर मारपीट की और फिर उसका मोबाइल, पर्स व एटीएम कार्ड लूट लिया। जाते समय बदमाश एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी रजत से ले गए। हालांकि बैलेंस न होने के कारण रजत ने उन्हें जानकारी भी दे दी। रजत सीधे सिविल लाइन थाने आया और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें लूट के आरोपी कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। बाद में इनसे लूट का सामान बरामद हो गया। पकड़े गए आरोपियों में मन्नू राजपूत निवासी नेहरूनगर, दिनेश चौहान उर्फ हनी निवासी सूरजकुंड और हरीश निवासी आर्यनगर सूरजकुंड हैं। थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन में टॉवर कंपनी के लिए काम करते हैं और रात में ऐसी वारदात को अंजाम देते हैं। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस इनका नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

-------
शर्मा नगर में घर से जेवरात चुराने वाली महिला गिरफ्तार
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने शर्मा नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं।
शर्मा नगर निवासी पिंकी पत्नी सन्नी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि वह कुछ समय के लिए सामान खरीदने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसके घर अलमारी में रखा जेवरात का बैग चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध महिला को देखा। क्षेत्रीय लोगों ने महिला की पहचान की और उसे पकड़ लिया गया। यह महिला बबीता पत्नी विनोद कुमार निवासी राजीव नगर जेल चुंगी थाना मेडिकल है। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि महिला घरों में काम करती है। शनिवार को उसने देखा कि इस घर में कोई नहीं है और वारदात कर दी। उसने अलमारी से 2.5 लाख रुपये कीमत के आभूषण वाला बैग चुरा लिया था। पुलिस यह बैग बरामद कर लिया है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें