अशरफ की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में तीन दिन पूर्व रुपये के लेनदेन में हुई 22 वर्षीय अशरफ की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन हत्यारोपियों को छुरे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार मुख्य आरोपी की पुलिस को अभी तलाश है। पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।
सीओ आरपी शाही ने बताया कि उधार लिए गए 5400 रुपये न लौटाने पर खिर्वा जलालपुर गांव में तीन दिन पूर्व छुरा घोंपकर अशरफ की हत्या कर दी गई थी। मृतक के ताऊ मुंशी ने बाबू पुत्र शरीफ, रमजानी पुत्र हुसनी, आरिफ व साकिब पुत्र बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को अशरफ की हत्या में बाबू, आरिफ, रमजानी को हत्या में प्रयुक्त छुरे समेत गिरफ्तार कर लिया और चालान कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार मुख्य आरोपी साकिब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।