मेरठ। फुटबॉल चौक के पास रामा एसोसिएटस की दुकान में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कुएं वाली गली सराय लाल दास देहली निवासी अमान, शोएव उर्फ चीनी और अब्दुल्लापुर भावनपुर निवासी अजीम उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे चोरी की कुछ नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गार्डन व्यू दिल्ली रोड परतापुर निवासी गोपाल सिंहल की फुटबॉल चौक के पास रामा एसोसिएटस के नाम से दुकान है। 12 सितंबर की रात को दुकान के ताले तोड़कर काउंटर में रखे सात लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने कुएं वाली गली सराय लाल दास थाना देहली गेट निवासी अमान, शोएब उर्फ चीनी निवासी और अजीम उर्फ अज्जू निवासी अब्दुल्लापुर भावनपुर को गोशाला किशनपुरी के पास गली से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1 लाख 39 हजार 800 रुपये, चोरी के रुपयों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। संवाद