फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमा कंपनी से धोखाधड़ी करके क्लेम लेने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक चोरी दर्शाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बीमा कंपनी से लेते थे क्लेम
विज्ञापन

- बाइक का इंजन और चेसिस नंबर घिसकर सस्ते रेटों में ग्राहक को बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एजेंसी से नई बाइक लेकर कुछ दिन बाद चोरी की दर्शाकर बीमा कंपनी से क्लेम लिया करते थे। पुलिस ने तीन आरोपी आशु, आदिल निवासी ग्राम सुराना मुरादनगर गाजियाबाद और कस्बा खेकड़ा बागपत निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया। दो बाइक भी बरामद की। बाइक का इंजन और चेसिस नंबर घिसकर सस्ते रेटों में चोरी दर्शाई गई बाइक को बेचा करते थे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आशु पुत्र ताहिर निवासी ग्राम सुराना मुरादनगर गाजियाबाद की बाइक फले आम हास्पिटल के बाहर से अज्ञात युवकों ने चोरी कर ली थी। इसका मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु ने सख्ती से पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों आदिल निवासी ग्राम सुराना मुरादनगर गाजियाबाद, दिलशाद निवासी कस्बा खेकड़ा बागपत के साथ मिलकर आर्थिक धन लाभ के लिए एजेंसी से नई बाइक खरीदते थे। उनको किसी कैमरे के सामने खड़ी करके चोरी दिखाकर उसका मुकदमा लिखवा देते थे। बीमा कंपनी से पूरा क्लेम ले लेते थे। चोरी दर्शाई गई बाइक के इंजन व चेसिस नंबर घिसकर किसी ऐसे व्यक्ति को बेच देते, जो कि बहुत दूर का होता है। आशु ने अपनी बाइक को फले आम हास्पिटल के बाहर खड़ी कर दी। आदिल उस बाइक को फले आम हास्पिटल से ले गया था और तीनों ने बाइक का इंजन और चेसिस नंबर घिसकर एक युवक को बेच दी। इस मामले में तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें