फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा से सरे बाजार युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा से सरे बाजार युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बहसूमा। बहसूमा में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आधार कार्ड को सही कराने आई युवती को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने सरे बाजार अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बेसुध युवती को रामराज-हस्तिनापुर रोड स्थित निजी महिला चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर फरार हो गए। पुलिस मामले को दो दिन तक दबाती रही, लेकिन युवती के परिजनों की जिद करने पर पुलिस को अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
रामराज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती बुधवार को रामराज स्थित मंदिर वाली गली में बालाजी कंप्यूटर सेंटर पर आधार कार्ड ठीक कराने आई थी। सरे बाजार दो युवक बाइक पर युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। खेतों में किसी नलकूप पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस बुधवार से घटना को दबाती रही। देर रात में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर निवासी हर्षित व ऋतिक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी के घर नोटिस चस्पा
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने मेरठ निवासी कुंज साकेत सिविल लाइन निवासी आशीषराज पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के मामले की जांच थाना प्रभारी हस्तिनापुर कुंवरपाल सिंह राठौर को दी थी। इस मामले में पुलिस ने बलात्कार के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आशीषराज पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के घर जाकर नोटिस चस्पा किया। इस थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उक्त मामले की जांच सौंपी गई थी, जिसमें आरोपी संलिप्त पाया गया। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी आशीष राज के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें