फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति को दी नीले ड्रम में पैक करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी प्रेमी संग भागी थी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाई है। पति के अनुसार पत्नी प्रेमी संग चली गई थी। पति ने पत्नी पर नीले ड्रम में पैक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक हैं। उसकी शादी 22 वर्ष पूर्व बरेली निवासी युवती से हुई थी। कुछ वर्षों तक दांपत्य जीवन ठीक चला और उनके दो बच्चे हुए। बाद में पत्नी का व्यवहार बदलने लगा और वह अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी।
वर्ष 2022 में पत्नी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक हो गया। इसी दौरान वर्ष 2023 में उसकी दोस्ती ट्रक चालक आरोपी युवक से हो गई। पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में पत्नी घर से दो भैंसें बेचकर जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे चार दिन बाद दिल्ली से तलाश लिया था। आरोप है कि पत्नी ने उस पर एक हफ्ते पूर्व चाकू से हमला किया था। हमले में युवक बाल-बाल बच गया था। विरोध करने पर महिला ने जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें