फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में फायरिंग की सूचना पर पुलिस को दौड़ना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस को फायरिंग का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा करनावल में दो राउंड फायरिंग हुई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। जांच अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मौके पर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जो पुलिस को देखकर भाग गए। जिसमें एक बाइक को कब्जे में लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें