फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला के फेक फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी

Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
mobile call new - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
मेरठ क ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक युवक उसके फेक फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी अनजान नंबर से कॉल कर दोस्ती का दबाव बना रहा है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती हैं। उसके नंबर पर काफी समय से एक अनजान नंबर से कॉल आ रही है। सोमवार को वह किसी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भी आरोपी ने सोमवार देर रात पीड़िता के घर के गेट पर हंगामा किया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके फेक फोटो बना लिए हैं। आरोपी ने दोस्ती नहीं करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें