फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लाट नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी निवासी अमित कुमार रॉय ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पड़ोसी रंजिश के कारण लगातार धमकी दे रहा है। बार-बार शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन

तहरीर में अमित ने बताया कि करीब दो माह पूर्व अपने मकान के बराबर में स्थित प्लाट में से 63 वर्ग गज भूमि बेच दी थी। उक्त प्लाट को घर के सामने ही रहने वाले एक व्यक्ति ने भी खरीदने की इच्छा जताई थी। परंतु उसने उक्त व्यक्ति को प्लॉट देने से मना कर दिया था। उक्त व्यक्ति रंजिश रखने लगा। प्लाट को जिस व्यक्ति ने खरीदा है, उक्त व्यक्ति उनके साथ भी अभद्रता करता है। साथ ही उन्हें लगातार अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
मंगलवार को विपक्षी व्यक्ति ने उसके पास आकर उसे धमकी दी कि तुमने अपना प्लाट उसे नहीं बेचकर गलती की है। धमकी दी कि पैसों के बल पर तुम्हें जान से मरवा दूंगा। इसके बाद से वह और उसका परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें