फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर धमकी दी

Fri, 22 May 2026 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कब्रिस्तान की भूमि को आरोपियों से कब्जा मुक्त कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा खिवाई निवासी इन्साद व बाबू ने शिकायत पत्र में बताया कि कस्बा खिवाई के वार्ड 11 में एक कब्रिस्तान की भूमि है। जिसमें उनके पूर्वजों की कब्र है। आरोप है कि कस्बा निवासी आरोपियों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर चारदीवारी कर दी है। जिस कारण समाज में रोष है। बताया कि मामले को लेकर वह कई बार नगर पंचायत कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से शिकायत कर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि राजस्व की को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें