फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इन्कार पर युवती को फोटो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के शादी से इन्कार करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम की धमकी आरोपी ने दी है। पीड़िता के परिजनों ने शामली निवासी आरोपी मानव के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता की भाभी ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी ननद शामली के गांव खेड़ी कला में उसकी बड़ी बहन के घर रहने के लिए गई थी। इसी बीच उसकी दोस्ती मानव से हो गई। बताया कि कुछ दिन बाद उसकी ननद की शादी होने वाली है। यह बात आरोपी को पता चली तो उसने युवती को उसके साथ शादी करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोपी से शादी से इन्कार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे डाली। आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से युवती को फोन कर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। बदनामी के डर से पीड़िता ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। आरोपी के उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार को पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी। युवती के परिजनों के आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें