फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, एक युवती समेत तीन लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सलावा गांव में सोमवार को एक परिवार के लोगों पर घर में घुसकर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोपी पक्ष उन पर पूर्व के दर्ज मुकदमे में फैसले करने का दबाव बना रहा है। हमले में युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलावा गांव निवासी सूर्यदेव पुत्र सुखवीर ने बताया कि उन्होंने गांव के ही लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उन पर मुकदमें में फैसला करने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर सोमवार को फिर से उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सूर्यदेव खुद एवं उसका भाई नीरज व बहन रूबी घायल हो गए। शोर सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें