फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में नव वर्ष मनाएंगे हजारों पर्यटक

विज्ञापन
पांडेश्वर महादेव मंदिर में लगी प्राचीन पांडवों की मूर्ति स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में नव वर्ष की शुरुआत करने के लिए हजारों पर्यटक सैलानी यहां आते हैं। ऐतिहासिक नगरी भी नव वर्ष के जश्न में डूबी है। नव वर्ष के अवसर पर प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ, मंदिर कैलाश पर्वत रचना और जंबूदीप गंगा घाट आदि पर पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को हजारों पर्यटक सैलानी एक जनवरी के जश्न की शुरुआत प्राचीन मंदिर और जैन धर्म के मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ होगी। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि गंगा घाट से लेकर प्राचीन स्थलों तक थाना पुलिस सैलानियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में मौजूद प्राचीन स्थल
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, विदुर कुटी, द्रौपदेश्वर, द्रौपदी घाट कर्ण मंदिर, कामाख्या देवी शक्तिपीठ, प्राचीन पांडव किला। जैन धर्म के पावन तीर्थ जंबूद्वीप, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, कैलाश पर्वत रचना, श्वेतांबर मंदिर।

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर
पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर का पौराणिक इतिहास है। संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार बताते हैं कि माता का दरबार नए साल पर आस्था का केंद्र बन जाता है। श्रद्धालु देश के कोने-कोने से कठिन यात्रा कर माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि माता रानी के दर्शन से साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है। नए साल पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन


प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर
यह मंदिर करीब सात हजार वर्ष पुराना है इसकी स्थापना द्वापर युग में पांडवों ने की। इस मंदिर में भगवान शिवलिंग रूप में विराजमान है। मान्यता है कि जो भक्त यहां पर सच्चे मन से मन्नत मांगता है वह पूरी होती है। नए साल पर भक्त यहां आकर गंगा में स्नान कर बाबा के दर्शन कर अपने साल की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें