माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर राजबाला दिव्यांग टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज दतावली गेसूपुर परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें दिव्यांगों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
राजबाला दिव्यांग सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि समिति कई साल से ऐसे कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा, जिला चिकित्सालय से डॉ. विभा नागर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुबोध कुमार रहे। संस्थान अध्यक्ष सत्येंद्र नागर, सीमा नागर, शिवकेश तिवारी, परवेज़ अली, तशरीफ़ अली, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, सचिन कुमार, देवेंद्र तोमर, अहद फराहीम सहित अन्य मौजूद रहे।