फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीवान इंस्टीट्यूट के छात्र पर फायरिंग करने वाले दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों सक्षम और नीशू को पकडा। दोनों दीवान इंस्टीट्यूट के छात्र आदित्य पर फायरिंग करने के मामले में फरार थे। उनके कब्जे से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

गत 28 अक्तूबर को संस्थान में दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा था। संस्थान के बाहर छात्र आदित्य तोमर निवासी साबुन गोदाम का सक्षम निवासी जानी और नीशू उर्फ मटरु निवासी पूठा से किसी बात पर विवाद हो गया था। दोनों युवकों ने आदित्य के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में आदित्य बाल-बाल बच गया था। बाद में आदित्य ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
शनिवार रात परतापुर बाईपास पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों कार मोडकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को सेंट पैट्रिक के सामने से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि पकडे गए आरोपी नीशू पर जानी और टीपीनगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें