फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने वाले पकड़े, सत्यापन के बाद छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार में शनिवार को भी व्यापारियों ने बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगते कुछ लोगों को पकड़ लिया। व्यापारियों ने उन्हें सदर बाजार थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। सत्यापन के बाद हालांकि उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी करीब पचास लोग चंदा मांगते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सिरोही ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली से पहले बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगना सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। इससे पहले शुक्रवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आधार और अन्य माध्यमों से सत्यापन किया गया। एटीएस, एलआईयू और स्पेशल इंटेलीजेंस ने भी पूछताछ कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें