फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: पीएम मोदी ने वर्चुअल रैली में कहा- भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है

Sat, 05 Feb 2022 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पीएम मोदी ने पांच जिलों के लोगों के साथ वर्चुअल रैली की। पीएम मोदी ने मेरठ की क्रांति धरती को नमन करते हुए कहा भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ समेत पांच जिलों की वर्चुअल रैली की। प्रधानमंत्री ने मेरठ की क्रांति धरती को नमन करते हुए चौधरी चरण सिंह, राजा महेंद्र प्रताप और मेजर ध्यानंचद की जन्मभूमि और कर्मभूमि की सराहना की।

विज्ञापन


मेरठ का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए पीएम मोदी ने मेरठ के लोगों को प्रणाम किया। पीएम ने मेरठ के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे साल के पहले महीने में मेरठ आने का मौका मिला था। खराब मौसम की वजह से सड़क मार्ग से आना पड़ा लेकिन, उसमें भी एक घंटे से कम समय लगा। भाजपा सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।

36 मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने देखी वर्चुअल रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के लिए भाजपा ने मंडल स्तर पर 36 मंडलों में 100 से ज्यादा बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कंकरखेड़ा मंडल, पल्लवपुरम मंडल, मेरठ कैंट मंडल, पटेल नगर मंडल, गंगानगर मंडल, मुल्तान नगर में जन चौपाल को लाइव देखा गया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जागृति विहार, मेरठ देहात, मलियाना, माधवपुरम, रिठानी, और शास्त्रीनगर मंडल में बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। मेरठ शहर विधानसभा के ब्रह्मपुरी मंडल, फूलबाग मंडल, महाराजा अग्रसेन मंडल, ब्रह्मपुरी मंडल, मेरठ नगर मंडल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली में भाग लिया। सभी पदाधिकारी और प्रत्याशी शमिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी के सामने चुनाव लड़ेंगे 26 वर्ष सेे धरने पर बैठे मुजफ्फरनगर के मास्टर विजय सिंह, अखिलेश को दिखाएंगे आईना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद आज आएंगे मेरठ
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में लोगों के साथ जनसंवाद करेंगे। वे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे, वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल तक आएंगे। कार्यक्रम के बाद फिर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बादलपुर गौतमबुद्घनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर क्या है दलितों का मन, यहां समझिए पूरा समीकरण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें