फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह मेरा पति है, इसका निकाह रोको, निकाह में पहुंचकर महिला ने किया जमकर हंगामा

Sat, 25 Feb 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस से गुहार लगाती महिला
विज्ञापन
निकाह के दौरान पहुंची एक महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने दूल्हे पर तीसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे के बावजूद निकाह की रस्में पूरी हुई। देर शाम तक महिला और गणमान्य लोगों के बीच वार्ता जारी थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
विज्ञापन


नानौता में शुक्रवार को एक युवक बारात लेकर आया था। निकाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंची और उसने खुद को युवक की पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शामली जिले के थानाभवन की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया कि गंगोह क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर निवासी दूल्हा बने व्यक्ति से तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद उसका पति उसके साथ थानाभवन में ही रहने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का पहले भी निकाह हो चुका है जिसके बारे में उसे बाद में पता चला। महिला ने बताया कि इस दौरान उसने एक बेटी को भी जन्म दिया जिसका पिता दूल्हा बना यही व्यक्ति है। 
Trending Videos
विज्ञापन

निकाह की रस्में रुक गई

यूपी पुलिस
आरोप है कि उसका पति उससे सोने की सात चीजें गिरवी रखते हुए दो लाख 15 हजार रुपये और एक बाइक लेकर चला गया। इसी दौरान वह उससे बिना तलाक लिए नानौता में निकाह करने आ गया अचानक महिला के इस प्रकार हंगामा करने से लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया और निकाह की रस्में रुक गई। मामले को बढ़ता देख बारात में पहुंचे बिरादरी व नगर के जिम्मेदार लोगों ने महिला से जानकारी लेकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो महिला ने बताया कि उसके पति से वह कोई संबंध नहीं रखना चाहती है लेकिन उसके पति द्वारा उससे जो सोने के जेवर, नगदी तथा बाइक ली हुई है उसे वापस दिला दो। इसके चलते महिला को समझाने के लिए लोग वार्ता करने लगे। जिम्मेदार लोग इधर महिला से वार्ता कर रहे थे तो उधर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे का निकाह संपन्न हो गया। खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकल सका था। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें