फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जमाई राजा' की इस फेमस एक्ट्रेस का मेरठ से है खास कनेक्शन, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Thu, 26 Jul 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
धारावाहिक 'जमाई राजा' में एक्ट्रेस निया शर्मा के अलावा एक और एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जमाई राजा की सासू मां का किरदार निभाने वाले टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर की। दरअसल, अचिंत का यूपी के मेरठ से खास रिश्ता है। तस्वीरों में देखिए बोल्ड सासू मां का ग्लैमरस अंदाज और जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें:- 
विज्ञापन

इस सीरियल में पहली बार दिखीं

2 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
अचिंत ने अपने टीवी कॅरियर की शुरुआत साल 1994 में धारावाहिक 'बनेगी अपनी बात' से की थी। इसके अलावा उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2002 में फिल्म 'ओम जय जगदीश' से किया था। हाल ही में अचिंत को एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के सीक्वल के लिए कास्ट किया गया है। जल्द ही अचिंत इस धारावाहिक में नेगेटिव कैरेक्टर 'मोहिनी' का रोल प्ले करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

अपने बोल्ड अंदाज के लिए हैं फेमस

3 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
टेलीविजन एक्ट्रेस को उनके खास स्टाइल और बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। अचिंत सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड फोटोशूट शेयर किए हुए हैं। अपने बोल्ड फोटोशूट के लिए हालांकि वह कई बार ट्रोल भी हुई हैं। लेकिन अचिंत इसकी जरा भी परवाह नहीं करतीं।

टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम

4 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
टेलीविजन एक्ट्रेस अचिंत कौर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ। मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से ही उन्होंने पढ़ाई की है। अपनी शादी के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और आज वह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 
विज्ञापन

सिंगल मदर हैं अचिंत कौर

5 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अचिंत 25 साल के एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम है प्रीतरंजन। वैसे अचिंत को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह 40 साल की होंगी। अचिंत को प्यार से लोग 'चिंत्जी' बुलाते हैं।
विज्ञापन

पति से ले लिया तलाक

6 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
एक इंटरव्यू में अचिंत ने बताया था कि मात्र 18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका पति से तलाक हो गया। हालांकि इसके बाद वह टीवी एक्टर मोहन कपूर के साथ भी 16 साल तक रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन फिलहाल अचिंत सिंगल हैं।
विज्ञापन

अभिनेत्री के साथ थिएटर आर्टिस्ट भी हैं 

7 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'स्वाभिमान' जैसे धारावाहिकों में भी अचिंत अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा वह थिएटर आर्टिस्ट भी हैं और देश विदेश के कई प्रसिद्घ थिएटर्स में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।

बेटे से है बेहद प्यार

8 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
अचिंत को घूमना और शॉपिंग करना काफी पसंद हैं। वह अपने बेटे प्रीतरंजन से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें फैन्स के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

जमाई राजा से बटोरीं सुर्खियां

9 of 9
अचिंत कौर एक्ट्रेस
अचिंत को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास कई पेट्स भी हैं। अंचित आखिरी बार टीवी सीरियल जमाई राजा में नजर आईं थीं। अब आप उन्हें दोबारा से टीवी पर देखेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें