मेरठ। राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की मासिक गोष्ठी प्यारे लाल शर्मा स्मारक में एक शाम प्रदीप अग्रवाल के नाम हुई। कवियों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति की कविता पढ़कर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि डॉ. सुबोध गर्ग और दीवान गिरि द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। अरुणा पंवार ने सरस्वती वंदना हम तुम्हारी शरण में हैं मां शारदे प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ साहित्यकार डा. किरण सिंह ने कहा शहीदों के खून से सींची गई ये क्यारियां, ये वतन उन्हीं का है, जो लुटा गए जवानियां। ओज कवि सत्यम पाल सत्यम ने पढ़ा भगत सिंह क्यूं नहीं पैदा हुए आंगन तुम्हारे में। कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर गोपाल ने कहा कि अपने लबों से मुस्कुरा के, न बुझाया करो तुम चिरागों को।
डाॅ. नीलम मिश्रा तरंग ने कहा कि जो भी मेरे देश की धरती पर आंख उठाएगा, भारत माता कसम तुम्हारी, मिट्टी में मिल जाएगा। इस अवसर पर प्रेचंद, नंदनी रस्तौगी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. किरण सिंह, शकील सैफी, देव कुमार, दिव्यांश टंडन रहे।