फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पर हमला करने की धमकी देने वाले की हुई पहचान, यूपी के इस शहर में है घर

Sat, 19 Aug 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
सीएम योगी को किया था धमकी भरा कॉल
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की धमकी भरी कॉल करने वाला यूपी के बागपत का निकला। वह शाहदरा में रहता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं बृहस्पतिवार को आनन-फानन में दिल्ली पुलिस ने यह बात यूपी पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से साझा की थी। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही छानबीन के लिए यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पता चला कि कॉलर ने फोन किसी इंटरनेट माध्यम से किया है। फिलहाल यूपी व दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को किसी ने फोन कर बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक घंटे के भीतर बम से हमला किया जाएगा।

बागपत निवासी दीपक निकला फोन करने वाला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कॉलर की जांच की, तो लोकेशन से पता चला कि कॉल यमुनापार के शाहदरा इलाके से की गई थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक यूपी के बागपत का रहने वाला है और शाहदरा में रहता है। उसे शराब पीकर कॉल करने की आदत है। पुलिस की एक टीम को बागपत भी भेजा गया, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ के बाद आरोपी दीपक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें