फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर डकैती, विरोध करने पर बच्ची के नाखून उखाड़े, लाखों का माल लेकर फरार

Sat, 19 Aug 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने डाला डाका
विज्ञापन
सहारनपुर में शुक्रवार की रात एक व्यापारी के घर आठ नकाबपोश बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने पहले तो व्यापारी व उसके परिजनों को बंधक बनाया और फिर लूटपाट शुरू कर दी। बच्चों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि लड़की के नाखून तक उखाड़ दिये। बदमाश करीब दस लाख का माल लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


ये था मामला
सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव टपरी निवासी सराफ एंव कपड़ा व्यापारी अनिल कुमार शुक्रवार की रात को अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोया था। रात करीब दो बजे आठ हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने अनिल के घर में घुस गए। बदमाशों ने पहले तो परिजनों को बंधक बना लिया और लूटपाट कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि करीब आठ बदमाश आये थे और दस लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें