फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल में तब्दील हुआ यह बस अड्डा, दिनभर गिरते रहे लोग

Sun, 24 Sep 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भैसाली बस अड्डे में फैली कीचड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में रोडवेज अड्डे के बाहर ही नहीं बल्कि अड्डे के अंदर भी पूरा परिसर दलदल में तब्दील हो गया है। बस अड्डे के निर्माण के लिए परिसर में डाली गई मिट्टी बारिश के पानी के साथ घुलकर सड़क पर पहुंच गयी है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इस पर फिसलकर दिन भर गिरते रहे। बसों में बैठने के लिए यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित भैसाली रोडवेज बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। इस पर एमडीए विरोध भी जता चुका है, लेकिन रोडवेज विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कराने में जुटे हैं। बस अड्डा निर्माण के दौरान एनजीटी के आदेशों को भी हवा में उड़ाया जा रहा है। जहां खुले आसमान के दौरान बस अड्डा परिसर में डाली गयी मिट्टी धूल बनकर उड़ती है। इस कारण जनता को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार से बारिश शुरू हुई तो बस अड्डा परिसर दलदल बन गया। कुछ मिट्टी बसों के पहियों के साथ तो कुछ बारिश के पानी के साथ बहकर बस अड्डे के बाहर सड़क पर फैल गई। वाहनों के पहियों से सड़क पर मिट्टी ने फिसलन का रूप धारण कर लिया। लगातार 36 घंटे से दिल्ली रोड पर पैदल यात्री ही नहीं बल्कि दो पहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं। कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं रोडवेज बस अड्डे के सामने और आसपास व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें