फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया में तीसरी रैंक... छा गईं मेरठ की बेटियां

Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अनन्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणामों में मेरठ की तीन बेटियों ने बाजी मारी है। अनन्या, दिव्या और वंशिका संयुक्त रूप से जिला टॉपर हैं। इतना ही नहीं इस तिकड़ी ने ऑल इंडिया में भी थर्ड रैंक हासिल की है। छात्राओं ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। तीनों के 99.4 प्रतिशत अंक हैं। केएल इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में साइंस स्ट्रीम लेकर पढ़ाई करने वाली छात्रा अनन्या गोयल ने 500 में से 497 प्राप्त किए हैं। अनन्या अपनी सफलता का श्रेय सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करने की आदत को देती हैं। अंग्रेजी, गणित, हिंदी और संगीत विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की छात्रा वंशिका भगत ने ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम से परीक्षा देकर 99.4 अंक लिए हैं। वंशिका को देर रात तक पढ़ना पसंद है। वंशिका ने चार विषयों इतिहास 100, पॉलिटिकल विज्ञान 100, म्यूजिक 100 व फ ाइन आर्ट में 100 अंक लिए हैं। वंशिका की सहपाठी दिव्या अग्रवाल ने भी ह्यमेनिटीज स्ट्रीम से पढ़ाई कर 99.4 प्रतिशत अंक लिए हैं। दिव्या का लक्ष्य बीबीए और एमबीए करना है। दिव्या ने इतिहास और फैशन स्टडीज में पूरे 100 अंक लिए हैं। दोनों छात्राएं जिले में ह्यमेनिटीज स्ट्रीम की भी टॉपर हैं। इन तीनों छात्राओं ने देहरादून रीजन में भी टॉप किया है। जिले की सेकेंड टॉपर मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की छात्रा प्रियंका वोरा हैं। प्रियंका ने 496 (99.2) प्रतिशत अंक लिए हैं। प्रियंका ने पॉलिटिकल साइंस और संगीत में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। जिले की तीसरी टॉपर भी मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की छात्रा श्रुति समरपाल हैं। श्रुति ने कला वर्ग से पढ़ाई कर 495 (99) प्रतिशत अंक लिए हैं। श्रुति ने पॉलिटिकल साइंस व पेंटिंग में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
इस वर्ष जिले में 140 स्कूलों के 25603 छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा दी थी। इसमें 12257 छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। इसमें 3 केंद्रीय विद्यालय, 1 आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल है। अधिकांश विद्यालयों का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। पिछले साल की अपेक्षा रिजल्ट में इस वर्ष सुधार आया है। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने एक बार फिर सीबीएसई परीक्षा के रिजल्ट में बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें