फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थर्ड डिग्री‘ देने पर छह सिपाहियों पर होगा केस

Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भावनपुर के अब्दुल्लापुर गांव निवासी सोमपाल को ‘थर्ड डिग्री’ देना छह पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सोमपाल ने कोर्ट में सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर निवासी सोमपाल को 24 अगस्त को भावनपुर पुलिस ने उठाया था। आरोप है कि सिपाही नदीम, अमित और अन्य पुलिसकर्मियों ने सोमपाल के साथ मारपीट की और उसको बेहोशी की हालत में खेत में फेंककर चले गए। 27 अगस्त को एसएसपी से शिकायत करने पर उक्त पुलिसकर्मियों ने 28 अगस्त फिर सोमपाल के घर जाकर मारपीट की। जिसमें सोमपाल के पैर में फैक्चर आ गया।
इस मामले को लेकर सोमपाल कोर्ट पहुंचे गए। जहां पर कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। हालांकि एसओ भावनपुर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि इस मामले में सोमपाल ने एक सप्ताह पहले पुलिसकर्मियों के पक्ष में एफिडेविड लगाए थे। कोर्ट का आदेश आ गया है। जिस पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर फिर विवेचना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें