सरधना। गांव जुल्हेड़ा के जंगल में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी किया। ग्रामीण
सरधना। गांव जुल्हेडा के जंगल में शनिवार देर रात चोरों ने खेत में रखा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। किसान विकास त्यागी ने चोरी की घटना से उर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराया।
जुल्हेड़ा निवासी किसान विकास त्यागी ने बताया कि उनके घेर में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जिसका इस समय कोई उपयोग नहीं हो रहा था। ट्रांसफार्मर की चोरी का प्रयास कुछ दिन पूर्व भी किया गया था। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। किसान ने ट्रांसफार्मर को जमीन से हटाकर पोल पर स्थापित कराए जाने की मांग थी, लेकिन, उर्जा निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से खेत में खुले में रखा था। ऊर्जा निगम के एक्सईएन दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद