फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन कंपाउन्ड में चोरों का धावा, मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड में चोरों का धावा, मकान खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में सोमवार देर रात बदमाश एक बंद मकान पर धावा बोल लाखों का माल समेटकर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में पीड़ित परिवार भी आ गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। गृहस्वामी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। छह से सात लाख के नुकसान की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

बी-48, मिशन कंपाउंड में अशोक जोशी पुत्र स्व. जेडब्ल्यू जोशी का परिवार रहता है। 17 अक्तूबर को अशोक जोशी पूरे परिवार के साथ अपनी बड़ी बेटी की ससुराल इंदिरापुरम गाजियाबाद गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने फोन पर अशोक जोशी को सूचना दी कि उनके मकान में चोरी हो गई है। जिसके बाद बाद अशोक जोशी परिवार के साथ घर लौट आए। तब तक सिविल लाइन थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने पूरे घर में तफ्तीश की। पता चला कि चोर खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। पूरे घर को अच्छी तरह खंगाला गया था। जगह-जगह सामान बिखरा था। साथ ही अलमारी का सारा सामान बाहर फैला था। करीब डेढ़ घंटे की शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस लौट गई। पीड़ित ने मौके पर ही पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर सोने की चार अंगुठी, चार कंगन, एक मंगलसूत्र, एक कड़ा, एक चेन, राडो कंपनी की एक घड़ी के अलावा कुछ नकदी व चांदी का सामान ले गए हैं। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें