फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोर ने हीरे का हार उड़ाया, सीसीटीवी में दिख रही घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक रिजॉर्ट में से एक चोर ने हीरे का हार चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैद हो गई है। यह घटना 14 नवंबर की है। इस मामले में रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम निवासी सुभाष बसंल ने बताया कि उनका सकौती में मेडिकल स्टोर है। उनके बेटे अंकुर व वैभव नोएडा मेें आईटी कंपनी में जॉब करते हैं। उनके दोनों बेटों के कुछ दिन पूर्व दो बेटियां हुई थीं। दोनों पौत्रियों के जसौटन का कार्यक्रम 14 नवंबर को हाईवे स्थित एक रिजॉर्ट में था। रात के समय रिजॉर्ट में माता की चौकी चल रही थी। पौत्रियों के लिए आए उपहार स्टेज पर रखे हुए थे। सामान के बीच में करीब साढ़े लाख रुपये कीमत का एक हीरे का हार भी रखा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक चोर स्टेज के पास पहुंचा। चोर ने मौका पाकर हीरे का हार चोरी कर लिया। मौके पर मौजूद लोग चोर के पीछे भागे मगर तब तक चोर हाईवे को पार कर दूसरी तरफ भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें