फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की बाइक बेचकर करते हैं मौज मस्ती, फिर काम में लग जाते हैं

विज्ञापन
नौचंदी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाइक चोर। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोरी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की छह बाइक बरामद की
विज्ञापन

बाइक बेचकर नए कपड़े खरीदकर पार्टी करते हैं
बाकी साथियों की का पता लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चोरी गैंग के दो सदस्यों को कैलाशपुरी निवासी दीपक व आर्यनगर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की । आरोपी चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रविवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार दोनों युवकों दीपक व हिमांशु को रोक लिया। आरोपियों से बाइक के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने थाने लाकर दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से बाइक चोरी कर रहे है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उसे कम दामों में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे आते ही दोनों कुछ दिनों के लिए घूमने चले जाते हैं। महंगे कपड़े खरीदकर पार्टी करते थे। 10 दिन बाद फिर से चोरी के काम पर लग जाते थे। रविवार को आरोपी चोरी की बाइक बेचने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। हिमांशु के खिलाफ भी वाहन चोरी से जुड़ी कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक सिटी का कहना है कि आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें