फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोर पर तमंचा तानकर मारपीट की, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना । गांव नंगला गौसाई उर्फ अमरगढ़ में चाऊमीन लेने गए 17 वर्षीय किशोर के साथ गांव के ही दबंगों ने तमंचा तानकर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की मां ने मवाना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, घटना 3 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे की है, जब पीड़िता मां का 17 वर्षीय पुत्र गांव में ही संजू की दुकान पर चाऊमीन लेने गया था। आरोप है कि दुकान पर पहले से मौजूद तीन युवकों ने किशोर को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर किशोर पर तान दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, चीख-पुकार सुनकर पास की क्लीनिक से आए लोगों ने किशोर को बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें