संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंडी चमकारान मोहल्ले में ब्लॉक सचिव रिजवान मिर्जा के आवास पर भाकियू किसान क्रांति संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव और संचालन स्थानीय पदाधिकारियों ने किया।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इनमें बिजली, पानी, कृषि लागत, फसलों का उचित मूल्य, मजदूरों के अधिकार, रोजगार और प्रशासनिक उपेक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए जावेद कुरैशी को तहसील अध्यक्ष, इकरामुद्दीन को नगर अध्यक्ष और सरधना मजदूर मोर्चा का भी गठन किया गया। निर्णय लिया कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जल्द प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक में गहरोज मुजाहिद, जिंदन, अकरम, अहसान, मनोज, राजा ठाकुर, सुल्तान मलिक, फरीद खान, सोनू, सरफराज, साजिद, नफीस, कादिर, जफर, आदिल, शाहिद, शहजाद और आरिफ आदि मौजूद रहे।